Narmada Jayanti wishes in Hindi to share with friends & family on this auspicious day
Narmada Jayanti is celebrated every year on February 19. Here are some Narmada Jayanti wishes in Hindi to share with your friends and families on this day.
- Lifestyle News
- 2 min read

According to a report in Drik Panchang, it was on the Saptami Tithi of Magha Shukla Paksha when the Narmada river came into being. Narmada Jayanti marks the birth of Narmada River. The river originates in Amarkantak in Madhya Pradesh and drains in the Arabian Sea after passing through Gujarat. The report states that The Saptami Tithi began at 8:17 AM on February 18 and shall end at 10:58 AM on February 19. Here are some Narmada Jayanti wishes in Hindi to share with your friends and family.
Narmada Jayanti wishes in Hindi
शीतल सी, मनोरम सी,
उमंग से भर देती है,
नर्मदा मां हर ख्वाहिश पूरी कर देती हैं।
नर्मदा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
शांत रहे आपका मन
जैसे समुद्र का किनारा
मुसीबतों को पार करते जाए आप
जैसे पानी में मझधारा
बिना रुके आगे बढ़ते जाए आप
जैसे नर्मदा की धारा।
नर्मदा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
जो नर तुम में नित्य नहाता,
रुद्र लोक मे पूजा जाता,
जड़ी बूटियां तट पर राजें,
मोहक दृश्य सदा हीं साजें।
नर्मदा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
मां नर्मदा जयंती
की आपको हार्दिक शुभकामनाएं
मां नर्मदा सभी को सुख,
शांति व समृद्धि प्रदान करें।
नर्मदा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
नहिं जानूँ मैं तुम्हरी पूजा,
और सहारा नहीं मम दूजा,
हो प्रसन्न ऊपर मम माता,
तुम ही मातु मोक्ष की दाता।
नर्मदा जयंती की शुभकामनाएं
नदी जल देती है
जल यानी जीवन
जीवन यानी सबकुछ
नदी सबकुछ देती है
धरती को अपने जल से निर्मल करने वाली
नर्मदा जयंती की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।
माँ नर्मदा, जीवन दायनी माँ नर्मदा सब को तारने वाली माँ नर्मदा
आप को शत शत प्रणाम। माँ नर्मदा के प्रकट उत्सव की
सभी देश वासियो को हृदय से अनंत अशेष मंगल कामनाये।
Happy Narmada Jayanti
पवित्र तेरा जल है
जल है तो जीवन है
जीवन है तो हर पल है
मां नर्मदा, तुझसे ही आज
और तुझसे ही कल है
नर्मदा जयंती की शुभकामनाएं।
गहरी सी समाधी लगाए,
कहीं सर्प सी लहराए,
सौंदर्य की अद्भुत छटा बिखेरती,
निर्जन में प्राण फूंकती,
नर्मदा जन मानस को है सींचती।
नर्मदा जयंती की शुभकामनाएं
Advertisement
नदियाँ साफ रखिए, जीवन बचाइये
लाखों को तू जीवन देती, प्यासों के तू दुख हर लेती
जाने कितनी नदियों कितने झरनों की तू माँ तू जननी है
तेरा योगदान, तेरी कृपा, तेरा अस्तित्व, तेरी सीमा संरक्षण से बननी है।
Happy Narmada Jayanti